फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में डॉ. रविंद्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें चीनी मिलों द्वारा अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना न लेने पर आक्रोश जताया और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस बैठक में हेमंत कुमार एडवोकेट ने कहा प्रदेश सरकार ने अगेती, सामान्य और अस्वीकृत प्रजाति के लिए अलग-अलग भाव तय किया, लेकिन चीनी मिलें अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही है। मिल 80 प्रतिशत अगेती और 20 प्रतिशत सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट जारी कर रही है, लेकिन अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने के लिए इंडेंट जारी नहीं कर रहा हैं। सामान्य प्रजाति की पर्ची पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना भी तौल सकते हैं, लेकिन जनपद में चीनी मिलों के किसी भी क्रय केंद्र पर अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने को नहीं तौला जा रहा है। प्रशासनिक अफसरों से शिकायत करने के बाद भी रिजेक्ट गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। खेत में गन्ना खड़ा होने से किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा यदि शीघ्र अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदा तो किसान आंदोलन करेंगे। इसकी अध्यक्षता मास्टर महेंद्र सिंह ने की। इसमें डॉ. महक सिंह, जयवीर सिंह राणा, हरेंद्र सिंह, नरेश पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, यशपाल, बिल्लू चौधरी, कृष्ण, पुष्पेंद्र, अनुज चौधरी, राज कुमार, मोनू, कमल चौधरी, यशपाल, विजय प्रधान, अनिल राणा, जितेंद्र, रोशन टापा, पंकज चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें