खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बागपत। योगीनाथ विद्यापीठ में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। उधर, नौराजपुर गुर्जर गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में चल रहे खेलकूद के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए।
योगीनाथ में फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ डायरेक्टर अशोक कुमार ने किया। इसके बाद हुए क्रिकेट मैच में योगीनाथ हाउस की टीम विजेता रही। 50-100 मीटर दौड़, चेयर गैम, फॉग रेस, लंबी दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, वालीबॉल, रोप पुलिंग, लेमन रेस हुई। निकिता, रीतिका, पलक, हिमानी, गुड़िय़ा, आरती ने विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने समापन पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य दीपक चौधरी, खेल संयोजक बिल्लू सिंह, आशीष सिंह, नवीन, रूबी, ज्योति, रेनू, सुमन, अंजू, निकेता, रजनीश, योगेश, सुमित शर्मा, जितेंद्र मौजूद रहे है।
उधर, नौरोजपुर गुर्जर गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि जूनियर बालिका की 200 मीटर दौड़ में पायल प्रथम, तनु द्वितीय और आशू तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर में पायल प्रथम, आरजू द्वितीय, आशू तृतीय रही। बालक वर्ग की 200 मीटर में सुमित प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में विपिन प्रथम, आदिल द्वितीय और मोहित तृतीय रहा। 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग निधि प्रथम, नरगिस द्वितीय, शगुन तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर में निधिप्रथम, नरगिस तृतीय, कोमल तृतीय रही। 400 मीटर बालक वर्ग में अर्जुन प्रथम, अक्षय द्वितीय, आबिद तृतीय रहा। 800 मीटर में अर्जुन प्रथम, अक्षय द्वितीय और जाबिद खान तृतीय रहा। बालिका वर्ग की लंबी कूद में कोमल प्रथम, तनुजा द्वितीय और रेखा तृतीय रही। ऊंची कूद में तनुजा प्रथम, गुड्डन द्वितीय और निधि तृतीय रही। सोमवार को फाइनल मैच खेले जाएंगे।