बागपत। रंछाड़ गांव के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। तहसील में डीसीओ का घेराव किया। उन्होंने कहा किनौनी और सिंभावली चीनी मिल का क्रय केंद्र नहीं लगा है। जबकि इंडेट जारी हो चुका है। गेहूं बुआई का समय निकल रहा है। किसानों ने कहा कि क्रय केेंद्र नहीं लगने से किसानों को परेशानी हो रही है।
सोमवार को रंछाड़ के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया किनौनी और सिंभावली शुगर मिल ने अभी तक गांव में क्रय केंद्र स्थापित नहीं किए हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है खेतों में गन्ना खड़ा, गेहूं बुआई का समय चल रहा है। जबकि दोनों मिलों ने इंडेट तो जारी कर दिए गए हैं, लेकिन क्रय केंद्र नहीं बनाए जा रहे हैं। मिल के अधिकारियों से कई बार किसान मिल चुके हैं, उनकी समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है। डीएम भवानी सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील पहुंचे और डीसीओ सुशील कुमार का घेराव किया। अपनी इसी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसमें रविंद्र हाटी, इंद्रपाल, रणवीर, इकबाल, सत्येंद्र, अतेंद्र, संजीव, ओमपाल, राजवीर, रणधीर मौजूद रहे।
किसानों की बैठक में तय कराएं गन्ने का भुगतान
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति, मलकपुर के चेयरमैन चौधरी धूम सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि मलकपुर मिल को चले 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया है। जबकि सरकार का 14 दिन बाद भुगतान करने का निर्देश है। अवगत कराया गन्ना पेराई सत्र 2017-18 के चीनी मूल्य से पिछले सत्र 2016-17 के भुगतान की बात कही जा रही है। किसानों की बैठक बुलाकर किसानों की इच्छा के अनुसार ही तय किया कि भुगतान कैसे दिया जाए। डीएम से मांग की नए सत्र का भुगतान कराया जाए।