फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंडपुर और पट्टी बंजारन के बीच सीमा विवाद समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी का मजरा पट्टी बंजारन एवं झूंडपुर गांव के बीच चल रहा सीमा विवाद समाप्त हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर दोनों गांव की सीमा निर्धारित की और खंभे लगवाए ।
विज्ञापन

पट्टी बंजारन और झूंडपुर गांव आपस में मिले हैं। इससे यह पता नहीं चल पाता था कि कौन किस गांव है। पट्टी बंजारन और झूंडपुर गांव के बीच सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। झूंडपुर के प्रधान संजीव कुमार सहित ग्रामीणों ने मेरठ कमिश्नर से मिलकर समस्या से अवगत कराया । कमिश्नर के आदेश पर शनिवार को बड़ौत तहसील से कानूनगो कल्लू सिंह और लेखपाल सहेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ झूंडपुर गांव पहुंचे और दोनों गांवों की सीमा निर्धारित कर खंभे लगवाए। इस दौरान तवेला गढ़ी के ग्राम प्रधान राजीव कुमार और झूंडपुर के प्रधान संजीव कुमार ने भी सहमति जताई। इसमें सतीश, मनोज, बिंदर, अरविंद, रण कुमार, सुधीर, यशपाल, पिंटू, हरपाल, कपिल, देवेंद्र, कृष्ण, ओमपाल, उपेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें