बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड स्थित मधुबन कॉलोनी में शनिवार को हुई युवाओं की बैठक में जनपद में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई । साथ ही पुलिस प्रशासन से अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की। इसमें मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता सत्यपाल सिंह ने की। संचालन बबलू मलिक ने किया। इसमें बबलू मलिक ने कहा कि जनपद में हर रोज हत्याएं, लूट, चोरी, चैन खींचने जैसी वारदात बढ़ रही है। इससे महिलाएं घरों में भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने बताया रामबाग कॉलोनी मेें दिन दहाडे़ बाइक सवारों ने रालोद नेता मोहित मुखिया की मां की सोने की चैन छीनी। एक सप्ताह में चैन छीनने की 10वीं वारदात है, लेकिन पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे है। रालोद नेता मोहित मुखिया ने आपराधिक वारदात बढ़ने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। इसमें निर्णय लिया यदि पुलिस प्रशासन ने बढ़ते अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया तो क्षेत्र के युवा सक्रिय होकर उग्र आंदोलन शुरू करेेंगे। इसमें सचिन चौहान, रवि चौहान, सन्नी, गौरव मलिक, इकबाल, धन सिंह, योगेश, प्रियवत राणा, बसंत तोमर, यशवंत आदि रहे।