फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर मिल में बोगी कांटे पर पकड़ी घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर मिल में बोगी कांटे पर पकड़ी घटतौली
विज्ञापन


बड़ौत। सहकारी गन्ना समिति मलकपुर के पूर्व चेयरमैन हरेंद्र सोलंकी ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अचानक मलकपुर चीनी मिल पहुंचकर मिल गेट के गन्ना तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बोगी वाले कांटों पर घटतौली मिली। निरीक्षण से मिल अधिकारियों में भगदड़ मच गई।
कुछ किसानों ने पूर्व चेयरमैन हरेंद्र सोलंकी से शिकायत की थी कि मलकपुर मिल शुरू हुए कई दिन बीत गए हैं। लेकिन अभी तक सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जा रहा है और मिल में तौल केंद्रों पर घटतौली भी की जा रही है। इस शिकायत पर शुक्रवार को वे किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मलकपुर चीनी मिल पहुंचे। मिल गेट के गन्ना तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्राली वाले कांटे सही पाया गया। जब उन्होंने बोगी वाले कांटे को चेक किया तो उस पर पांच किलोग्राम की घटतौली मिली। इसके बाद वे मिल के अधिकारियों मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने चेतावनी दी कि मिल मालिक और अधिकारी किसानों का शोषण बंद करे व जल्द ही सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची किसानों को जारी करे क्योंकि मिल चालू हुए 12 दिन बीत चुके है। लेकिन मिल अधिकारी अगेती प्रजाति का गन्ना बिना पर्ची भी लेने का काम कर रहे है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो क्षेत्रीय सांसद और विधायक का इस्तीफा दे देना चाहिए। सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों को 15 दिनों के अंदर भुगतान दिलाने का वादा किया था। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों का बकाया भुगतान तुरंत दिलाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ बिनौली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण, पूर्व प्रधान सिनौली राजेंद्र, सरदार सिंह, पूर्व प्रधान बड़ौली रमेश, पूर्व प्रधान वाजिदपुर सनसपाल, पूर्व डायरेक्टर रविंद्र, रामपाल, शैलेश, आनंद तोमर, संजीव शबगा, अमित खोखर, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें