बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में साउथ एशियन बास्केटबॉल कप में गांव के खिलाड़ी के अच्छा प्रदर्शन करने पर हर्ष जताया। साथ ही खिलाड़ी के गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ अमरदीप और अंनग पाल तोमर ने किया। अमरदीप ने बताया नेपाल में 5 से 9 सितंबर तक एशिया कप चला। इसमें गांव के खिलाड़ी प्रशांत तोमर पुत्र यशवीर तोमर ने इंडिया टीम की तरफ खेलकर फाइनल मुकाबले में 16 बास्केट कर टीम ने गोल्ड मेडल जीती। इसकी सूचना पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने खिलाड़ी प्रशांत तोमर के गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया। खुशी जताने वालों में चौधरी जिले सिंह, तरुण तोमर, अंकुर तोमर, मास्टर अरविंद, भूपेंद्र तोमर, प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह, ओमपाल, प्रवीण आदि रहे।