बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही जिला क्रिकेट प्रतियोगिता बड़ौत की टीम ने जीती। इसमें जनपद के छह ब्लाकों से पांच ब्लाकों की टीमों ने भाग लिया।
स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा, कोच प्रतीक तोमर, प्रधानाचार्य यशपाल सिंह शास्त्री और सुधीर आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला बड़ौत और छपरौली के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौत की टीम ने 81 रन बनाएं। इसमें अर्पित ने 28, शाहिद ने 19 और अनस ने 10 रन बनाएं। जवाब में छपरौली की टीम 75 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को शैलेंद्र, संजय, विपिन राठी, शिवचरण, इंद्रपाल राठी, संजीव, प्रदीप, गौरव पीटीआई ने सम्मानित किया। संचालन प्रतीक तोमर ने किया। इसमें बिनौली, बड़ौत, छपरौली, बागपत और खेकड़ा ब्लाकों की टीमों ने भाग लिया।