फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मंडल टॉपर छात्राएं सम्मानित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में मंडल टॉपर करने वाली श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत की छात्राओं को बुधवार को डीएम से सम्मानित किया तो वे गदगद हो उठी। डीएम ने उन्हें शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत की छात्रा अंजलि कटारिया ने यूपी बोर्ड इंटर के परीक्षा परिणाम में 92.86 और हाईस्कूल के आए परीक्षा परिणाम में इसी कॉलेज की खुशबू शर्मा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद ही नहीं मेरठ मंडल टॉपर कर कॉलेज का नाम रोशन किया था। बुधवार को डीएम भवानी सिंह खांगरौत ने मेरठ टॉपर छात्राओं को कलक्ट्रेट में बुलाया। सभी मेधावी छात्राएं डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी और डीआईओएस पीके मिश्र के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में पहुंची। वहां डीएम भवानी सिंह खांगरौत ने उन्हें ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि यह बहुत हर्ष की बात है कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों को पिछड़कर आगे बढ़ रही है। लड़कों को भी इन लड़कियां से सीख लेनी चाहिए। इसमें डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम, रणपाल, डीआईओएस पीके मिश्रा, जयप्रकाश रूहेला आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें