फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर बताई गुरु की महिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज, नौरोजपुर गुर्जर में शिक्षक दिवस मनाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरु की महिमा और अनुशासन का महत्व बताया। इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज, नौरोजपुर गुर्जर में शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा गुरु वह दीपक है, जिसकी रोशनी के नीचे न जाने कितने होनहार छात्रा देश का नाम रोशन करते है। गुरु की शरण में आने ही शिष्य का उद्धार होता है। उन्होंने कहा हमेशा बड़ों का सम्मान करें। अध्यापकों को सम्मानित किया। इसमें राम कुमार, बिजेंद्र, तेजपाल, मनोज कुमार, जयप्रकाश, सतीश कुमार, दिव्या शर्मा, चंचल शर्मा, छात्रों में जैनिस, जीजस, मैरिस, लोकेश, रविंद्र, नीलम, कुसुम, शबाना आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें