फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरभाष केंद्र में शॉट सर्किट से आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के दूरभाष केंद्र में अचानक एसी प्लांट में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में हजारों रुपये के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

शहर की माता कॉलोनी स्थित दूरभाष केंद्र में वातानुकूलन के लिए एसी प्लांट बनाया हुआ है। सोमवार साढ़े 11 बजे के करीब अचानक प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी एसडीओ को दी गई। धुएं को देखकर आस-पास से सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। कुछ देर बाद ही आग बुझाने वाली गाड़ी के साथ दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कुछ देर के लिए सभी सुविधाएं बंद कर दी गई थी। आग की घटना से विभाग को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा। एसडीओ आरपी हूण ने बताया कि एसी प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उपभोक्ताओं को दी जाने वाली किसी तरह की सेवा बाधित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें