फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत लाइन के साये में जी रहे रंछाडवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते रंछाड़ गांव के ग्रामीण जर्जर विद्युत लाइन के साये मेें जी रहे हैं। कई बार जर्जर तार टूटकर राहगीरों के ऊपर गिर चुका है। इसकी शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समस्या को लेकर रविवार को समाजसेवी और किसान नेता रविंद्र हट्टी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। वक्ता रविंद्र हट्टी ने कहा गांव और गांव के जंगलों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन काफी जर्जर हो चुकी है, इसके तार आए दिन टूटकर लोगों को गिरते रहते हैं। कई बार गनीमत रही कि जिस समय तार टूटकर गिरता है, उस समय सप्लाई बंद रही है, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। कई बार तार टूटकर गिरने से लोगों की सैकड़ों बीघा फसल जल चुकी है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी अध्यक्षता हरपाल ने की। संचालन रविंद्र हट्टी ने किया। इसमेें सुधीर तोमर, प्रकाश, ओमपाल, हरेंद्र, सुभाष, नीटू, जयपाल, महेंद्र, नीरज, सोमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें