फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में अघोषित विद्युत कटौती से एसडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शासन के आदेशों के बाद भी नगर में अघोषित विद्युत कटौती के चलते रोजेदार तिलमिला उठे हैं। बिजली न आने के कारण पानी की किल्लत भी उत्पन्न हो गई है। शिकायतों के बाद एसडीएम दर्शन सिंह निगम ने इसे गंभीरता से लिया और उन्होंने विद्युत अधिकारियों को नाराजगी जताई और स्वयं विद्युत शिकायत केंद्र जाकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईद के पहले दिन जब रोजेदार रोजे रख ईद की तैयारी में जुटे थे और भीषण गर्मी के चलते वे बेहाल थे। वहीं विद्युत की अघोषित कटौती के चलते उन्हें और परेशानी में डाला। रूक-रूककर कईं-कईं घंटे विद्युत कटौती होने से रोजेदार परेशान हो उठे। उन्होंने अधिकारियों के टेलीफोन खटखटाएं और एसडीएम ने पहले फोन कर विद्युत अधिकारियों से बात करनी चाही, लेकिन बात न होने पर वे स्वयं विद्युत शिकायत केंद्र पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से कहा सभी विभाग के अधिकारियों को ईद के त्योहार पर अपनी ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए, लेकिन विद्युत अधिकारी मौजूद नहीं है। बाद में वहां मौजूद कर्मचारी ने विद्युत अधिकारियों से बात कराई तो एसडीएम ने नाराजगी जताकर कहा शासन के निर्देश पर भी नगर में विद्युत कटौती की जा रही है। अधिकारियों ने कहा जब ऊपर से विद्युत कटौती की तो वे नगर में सप्लाई कहां से दें। इसको लेकर एसडीएम ने अधिकारियों से कहा वे अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे और विद्युत कटौती पर अंकुश लगाए, ताकि रोजेदार परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें