फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव विनयपुर में मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक लगवाई वैक्सीन, अल्पसंख्यक परिवारों के आगे आने से स्वास्थ्य विभाग गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। ब्लॉक क्षेत्र में कलस्टर बनाकर किए जा रहे टीकाकरण के दौरान शनिवार को गांव विनयपुर के मुस्लिमों ने मिसाल पेश की। उन्होंने तमाम अफवाहों को झुठलाते हुए आगे बढ़कर परिवार समेत टीकाकरण कराया। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गदगद हैं।
विज्ञापन

खेकड़ा और छपरौली ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिना पंजीकरण 18 प्लस को वैक्सीन लगाई जा रही है। खेकड़ा क्षेत्र 13 कलस्टर में बांटा गया है। शनिवार को तीसरे कलस्टर में गोठरा, घिटौरा, विनयपुर, डगरपुर, तिगरी गांवों में एक दर्जन से अधिक टीमों ने सैकड़ों लोगों का टीकाकरण किया। विनयपुर के अल्पसंख्यकों ने परिवार समेत उत्साहपूर्वक टीकाकरण कराया। उनके बूथ पर शतप्रतिशत वैक्सीन लगीं। एडरा इंडिया के शमशाद अली, वैक्सीनेटर संजीव सांगवान, सपना, आशा राठी ने बताया कि अल्पसंख्यक समाज के बूथों पर शत प्रतिशत वैक्सीन लगी है।
वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्राम प्रधान आदेश नंबरदार, आशा, आंगनबाड़ी और एडरा इंडिया संगठन आदि ने गांव में तीन दिन मेहनत की। उन्होंने स्वयं अल्पसंख्यकों के मन से वैक्सीन के प्रति भ्रांतियों का निवारण किया। उन्होंने समाज व देशहित में बढ़-चढ़कर टीकाकरण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें