फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू तौल केंद्र बंद होने के विरोध मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खेकड़ा कृषि उत्पादन मंडी समिति मे दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गेहूं खरीद केंद्र बंद होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से क्रय केंद्र कुछ दिन के लिए और चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित साधन सहकारी समिति और डूंडाहेड़ा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में दो गेहूं क्रय हैं। एक अप्रैल से दोनों क्रय केंद्रों का शुभारंभ हुआ। इनका समय पंद्रह जून तक निर्धारित था। इसके बाद दोनों क्रय केंद्र बंद हो गए। पिछले पंद्रह दिन से किसान कृषि उत्पादन मंडी में गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।
किसानों की परेशानी के मद्देनजर कांग्रेस के जिला महासचिव प्रमोद गोस्वामी कार्यकर्ताओं के साथ अनाज मंडी पहुंचे। वहां गेहूं क्रय केंद्र बंद मिलने पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। खेकड़ा और क्षेत्र के गांवों के किसानों के गेहूं की खरीद सरकार नहीं कर रही है। भाजपा सरकार झूठ की राजनीति करती है। इससे किसान खासे परेशान हैं। देश का किसान आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगा। कांग्रेस किसानों की हितैषी है। किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, अनिल कुमार, भगवती देवी, वेदप्रकाश, बबलू, ललित त्यागी, जनार्दन, संजय ढाका, धनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें