चांदीनगर थाने में कार से बरामद किए गए 53 हजार के सिक्के
- फोटो : amar ujala
बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के धोली प्याऊ चौकी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर चेकिंग के दौरान दिल्ली के व्यापारी की होंडा सिटी कार से 53 हजार रुपये बरामद किए। यह रकम 10-10 रुपये के सिक्कों में है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में उड़नदस्ता वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। धौली प्याऊ चौकी प्रभारी रणधीर सिंह और सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार दोपहर चेकिंग के दौरान एक होंडा सिटी को रोक लिया। चेकिंग करने पर गाड़ी की डिग्गी से 53 हजार रुपये 10-10 के सिक्के के रूप में मिले। गाड़ी में सवार युवक ने खुद को अनीश पुत्र कल्लू निवासी सीमापुरी दिल्ली बताया। जानकारी करने पर अनीश ने बताया कि वह बेकरी की दुकान करता है। साथ ही सामान की सप्लाई करता है। वह 10-10 के सिक्कों के रूप में रकम को अमीनगर सराय से लेकर जा रहा था। चांदीनगर थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि कार में सवार युवक अनीश 53 हजार रुपये के सिक्कों का हिसाब नहीं दे पाया। इसलिए सिक्कों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अभी तक करीब 30 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। दो दिन पूर्व बड़ौत पुलिस ने 22 लाख रुपये पकड़े थे।