फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये का मास्क 30 और 50 का सैनिटाइजर को 120 में बिकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ड्रग इंस्पेक्टर ने खेकड़ा शहर में सोमवार को मेडिकलों स्टोर पर छापा मारा। मास्क और सैनिटाइजर की कीमत मालूम कराई तो स्टोर संचालक रेट से अधिक में बेचते पाए गए। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कई स्टोर संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और महंगे मास्क या सेनिटाइजर बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर मास्क और सेनिटाइजर की मांग बढ़ी है। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर सोमवार को टीम के साथ खेकड़ा पहुंचे। उन्होंने शहर स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर कुछ युवकों को भेजकर मास्क और सेनिटाइजर के रेट मालूम कराए, जो कीमत से अधिक रेट पर बिकते पाए गए। इसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कई स्टोर संचालक 10 रुपये का मास्क 30 रुपये में और 50 रुपये की सैनिटाइजर को 120 रुपये में बेचते मिले। उन्होंने मौके पर पहुंच कर मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान लोग एकत्र हो गए। उन्होंने लोगों को बताया कि यदि कोई स्टोर संचालक महंगे मास्क और सैनिटाइजर बेचे तो उनको तुरंत सूचना दें। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालकों ने उचित दाम में ही सामान की बिक्री करने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें