फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर यज्ञ कर दी आहुतियां

विज्ञापन
बड़ौत के लूंब गांव में यज्ञ करते लोग। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर यज्ञ कर दी आहुतियां
विज्ञापन

बड़ौत। आर्य समाज लूंब के तत्वावधान में सोमवार को गांव में ट्रैक्टर-ट्राली पर हवन का इंतजाम कर परिक्रमा कराई गई। ताकि वातावरण को शुद्ध किया जा सके।
यज्ञ यात्रा के संयोजक मास्टर ऋषि पाल आर्य ने कहा कि वातावरण में फैले बैक्टीरिया को नष्ट किया गया। यज्ञ के द्वारा पर्यावरण सात्विक एवं मनुष्य के उपयोगमय हो जाता है। आज का मानव प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है। महामारी फैलने का दोषी भी मानव ही है। हम सभी प्रकृति के साथ मित्रवत व्यवहार कर सुखी रह सकते है। डॉ रवि शास्त्री मंत्री आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश ने कहा कि यज्ञ के द्वारा हम अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। इस दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर नारे लगाए गए। इस अवसर पर आर्य समाज लूंब के प्रधान चौधरी बल जोर सिंह, मास्टर लाल सिंह, मास्टर पवन शर्मा ,मास्टर लक्ष्मीचंद, प्रधानाचार्य अमित कुमार, अशोक कुमार, यजमान संजय, दीपक, रामहेर, रजत, दीपक ,सौरव, मनीष, शिवम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें