फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते में आए 1.65 लाख रुपये 

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
note - फोटो : ani
विज्ञापन
बागपत। डौलचा गांव की एक महिला के खाते में 1.65 लाख रुपये आ गए। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने महिला के खाते से करीब एक लाख की नगदी निकाल ली। पीड़िता ने एलडीएम से शिकायत करते हुए मैनेजर पर हेराफेरी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता अमीनगर सराय के दौलतराम यादव ने बताया कि डौलचा गांव की महिला भगवती का बालैनी क्षेत्र के एक बैंक की शाखा में खाता है। उसकी खाते में पेंशन आती है। हाल ही में उसके खाते में 165570 रुपये आ गए। इनमें से 103661 रुपये निकाल लिए गए। जब वह अपनी पेंशन के रुपये लेने गई तो उसे इस बात का पता चला। उसने बैंक मैनेजर से जानकारी की तो मैनेजर ने पास बुक पर लाल कलम फेर दी। उसने बताया कि उनके खाते में पेंशन के 749 रुपये आए हैं। जानकारी करने पर पता चला कि उसके खाते में पुराने नोट जमा कराए गए हैं। बैंक मैनेजर ने खुद ही अधिकांश रुपये निकाल लिए हैं। इस तरह से बैंक मैनेजर ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है। उन्होंने इसकी एलडीएम से शिकायत की है। 

खाते से हो गए हजारों रुपये गायब
बागपत। टीकरी कस्बा निवासी राजकुमार से किसी ने बैंक मैनेजर बताकर उसके खाता की जानकारी मांगी। बाद में उसके खाते से 19250 रुपये गायब हो गए। इसी तरह कचहरी के पास चाय की दुकान करने वाले व्यक्ति कृष्णपाल के खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए है। पीड़ितों ने घटना की अफसरों से शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें