लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2014-15 की तिथियों में परिवर्तन कर दिया गया है। लोकसभा चुनावों के चलते बीएड परीक्षा की तारीख में फेरबदल किया गया है।
20 मई को होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए नवीन कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 20 मई को होगी। जबकि, परीक्षाफल चार जून को घोषित किया जाएगा। तदुपरांत, सात जून से काउंसलिंग की शुरुआत होगी, जो दो जुलाई तक चलेगी।
काउंसलिंग के उपरांत पांच जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकेगा। सात जुलाई से शैक्षिक सत्र प्रारंभ होगा।