फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी विजय यादव ने दो सेट में दाखिल किया नामांकन

Sat, 26 Jun 2021 01:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए विजय यादव ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। संभावना जताई जा रही है कि वह दो बजे के बाद दो सेट और नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान विजय यादव ने कहा कि आजमगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन
सपा के विजय यादव ने दो सेट में दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए नामांकन का कार्य शनिवार की सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पहला नामांकन सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव ने दाखिल किया। इस दौरान नेहरू हाल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर शनिवार की सुबह से ही काफी गहमा गहमी देखने को मिली। नेहरू हॉल में डीएम, एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर, अपर मुख्य अधिकारी आदि नामांकन शुरू होने से पहले ही अपनी कुर्सियों पर जमे हुए थे।  हॉल की ओर जाने वाले रास्ते से किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई। हर बैरिकेडिंग पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

विजय भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग से सिर्फ विजय यादव और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर आने दिया। समर्थकों को बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया गया। नामांकन स्थल तक मीडिया को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई। विजय यादव ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि वह दो बजे के बाद दो सेट और नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान विजय यादव ने कहा कि आजमगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पार्टी ने उम्मीद से उन्हें प्रत्याशी बनाया है वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। भाजपा के घोषित प्रत्याशी संजय निषाद भी नामांकन करने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

निर्दलीय जयप्रकाश ने भी दाखिल किया नामांकन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया। जय प्रकाश जिला पंचायत के जाफरपुर सीट से महाप्रधान चुने गए है। कोई बहुत बड़ी राजनैतिक पारी तो इन्होंने नहीं खेली है लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत कर चर्चा में जरूर आ गए है। जयप्रकाश के पूर्व सपा के घोषित प्रत्याशी विजय यादव ने 11 बजे के लगभग दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें