फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंबेडकरनगर के युवक आजमगढ़ में करते थे बाइक की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद की गई हैं। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से तमंचा कारतूस भी जब्त किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त आंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं। राजघाट के पास से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बाइक चोर राजघाट के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर अभियुक्त अमड़ी गोविंद साहब, नीरज निषाद, मो. कैफ, चमन कुमार व विशाल विश्वकर्मा को पकड़ लिया। मौके से इनके पास से बाइक व दो तमंचा-कारतूस भी बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ के बाद राजघाट पुल के नीचे से चोरी के बाद छुपा कर रखी छह अन्य बाइक के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कराया। पुलिस ने पांचों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि पकड़े गए बाइक चोर मास्टर चाभी से खोल कर बाइक की चोरी करते थे। फिर ग्राहक तय कर चार से पांच हजार रुपये में ही बेच देते थे। दो अभियुक्तों के पास से एक-एक तमंचा भी मिला है। पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके कि इन्होंने कहां-कहां से बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें