फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बस ड्राइवर ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बरदह के करखिया गांव निवासी बस ड्राइवर ने शनिवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


करखिया गांव निवासी यशवंत सिंह 35 शनिवार रात संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। रात 10 बजे हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह पांच बजे यशवंत की मौत हो गई। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। बस चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें