फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट, रंजिश में युवक को मारी गोली; अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा जंग

Wed, 24 Jan 2024 11:10 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र की घटना है। गांव में बगीचे के तरफ गए युवक को सुबह-सुबह रंजिश में गोली मारी गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी एक युवक को बुधवार सुबह रंजिश में गोली मार दी गई। सुबह-सुबह गोली चलने की आवाज सुन लोग घटनास्थल की ओर भागे। घायल को लोगों के सहयोग से परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
खानपुर गांव निवासी अरविंद (22) पुत्र हनुमान बुधवार की सुबह पंचायत इंटर कॉलेज के पीछे बाग में गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए। 

सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर फूलपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां हालात गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए और वहां इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें