फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में युवक की हत्या: पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर मिला शव, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाने का आरोप

Fri, 11 Jul 2025 02:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में सिंहपुर पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों व परिवार में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इटौरा-कमहरिया मुख्य मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित कूड़ा घर की दीवार से एक युवक का शव लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिंहपुर गांव निवासी 21 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र स्व. श्यामबली के रूप में हुई। ग्रामीणों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और इटौरा-कमहरिया मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि योगेश की हत्या की गई है। हत्या से पहले उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया गया है। 

पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। मेंहनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव के पास से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, थाना परिसर में ही उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें