फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 16 Sep 2017 11:58 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बलरामपुर । शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित पुलिस जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।  
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव निवासी मनोज यादव (25) पुत्र रामबदन शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही अपने गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचा कि उधर से गुजर रहे एक मंत्री के स्काड में लगी पुलिस की जीप से मनोज की बाइक में टक्कर लग जाने से वह घायल हो गया।

परिवार के लोग मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। वह दो भाई और दो बहन में बड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और मनोज की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें