फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मनबढ़ों की फायरिंग में युवक घायल, लाठी-डंडे से तीन अन्य चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। मोतीगंज बाजार में बुधवार को बाइक से आए मनबढ़ों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। इस दौरान फायरिंग भी की जिसमें एक अन्य व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई। वहीं बीच बचाव करने आए लोगों की भी लाठी डंडे से पिटाई की गई। घटना के बाबत थाने में पांच नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निजामाबाद के डोडोपुर बाजार में एक सप्ताह पूर्व शराब पीने के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। इस कहासुनी में चड़ई गांव निवासी सत्यदेव यादव (50) पुत्र रामबचन भी शामिल थे। बुधवार को सत्यदेय मोतीगंज बाजार में थे। इसी दौरान बाइक सवार करीब 12 लोग बाजार पहुंचे और सत्यदेव पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। फायरिंग भी की जिससे गोली बाजार में बैठे चड़ई गांव निवासी संजय यादव (35) पुत्र दीपचंद को लग गई। मारपीट की इस घटना में कुछ और लोग भी बीच-बचाव करने आए। हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडे से पीट दिया। अन्य घायलों में आनंद यादव और कतवारू राजभर हैं। अचानक हुई घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं घटना के बाबत सत्यदेव यादव ने पांच नामजद समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें