फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच रूकवाने के लिए प्रधान लगा रहा अनर्गल आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड के धरमपुर गांव निवासी डा. राजीव पांडेय ने बुधवार को डीएम से गुहार लगाई। उन्होंने डीएम को बताया कि ग्राम प्रधान ने गांव के विकास कार्यों में धांधली की गई है। इसकी शिकायत पर जांच कराई जा रही है। इससे नाराज प्रधान ने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इसलिए प्रधान के खिलाफ जारी टीएसी जांच को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

डा. राजीव पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली की है। इसकी शिकायत उन्होंने पूर्व डीएम से की थी। इस पर पूर्व डीएम ने टीएसी टीम का गठन कर जांच करने का निर्देश जारी किया था। अभी तक जांच के लिए उनके पास अभिलेख नहीं पहुंचा है। इसके लिए टीएसी टीम द्वारा सीडीओ को पत्र भेजकर अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की गई है। वहीं जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर उल्टा मेरे ऊपर चकरोड की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है, जबकि मुझे चकरोड बनने से कोई ऐतराज नहीं है। इसलिए हमारी मांग है कि उक्त शिकायत की जांच कराई जाए और ग्राम प्रधान के खिलाफ संचालित जांच को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें