गोरिया बाजार/बिंद्राबाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बर्नापुर गांव के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीरपुर थाने के रसूलपुर मोड़ के पास रोडवेज की अनियंत्रित बस की टक्कर से बैंक कैशियर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चलाते समय युवक हेलमेट नहीं पहना था।
मृत युवक आशीष राजभर (22) पुत्र विंध्याचल महराजगंज थाने के बुढ़ावर चकिया गांव का निवासी था। सोमवार की दोपहर वह अपने गांव के मित्र सूर्यभान राजभर (35) और विंटा राजभर (23) को बाइक पर बैठाकर बिलरियागंज थाने के भीमबर बाजार जा रहा था। इस दौरान वह हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही इनकी बाइक बिलरियागंज थाने के बर्नापुर गांव के पास पहुंची कि बाइक में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर लग जाने से तीनों घायल हो गए। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध कस्त्रत्त्रते कि आशीष राजभर की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसक्रम में वाराणसी जिले के रहने वाले मंटू सिंह (35) स्टेट बैंक में कैशियर हैें। वह मोहम्मदपुर बाजार में स्थित बैंक की शाखा में तैनात हैं। इसी थाने के बिंद्राबाजार में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह वह अपने आवास से ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान रसूलपुर मोड़ के पास रोडवेज की अनियंत्रित बस की टक्कर से वह घायल हो गए। उन्हें पीएचसी मोहम्मदपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।