फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना के निजामपुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे कि किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया और कोई आरोप प्रत्यारोप न होने पर पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

निजामपुर गांव निवासी अर्जुन अग्रहरी (28) पुत्र लालजीत रोजी रोटी के लिए मुम्बई रहता था। मंगलवार को ही वह मुम्बई से घर लौटा था और बुधवार की सुबह संदिग्धावस्था में वह अपने बिस्तर पर मृत हाल में पड़ा मिला। मां सुनीता के अनुसार मंगलवार को मुम्बई से लौटने के बाद वह शाम को स्नान के बाद देशी शराब के ठेके पर गया और वहां शराब पीने के बाद तीन-चार शीशी शराब लेकर घर लौटा। खाना-खाने के बाद उसे उल्टी व दस्त हुआ। जिस पर उसे दवा लाकर दिया गया। दवा खाने के बाद वह सो गया। बुधवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे तो अर्जुन अपने बिस्तर पर ही मृत हाल में पड़ा मिला। परिजन किसी भी तरह के आरोप प्रत्योप लगाने के बजाए दाह संस्कार के लिए शव लेकर मंजूषा नदी तट की ओर जाने लगे। इसी दौरान किसी ने सूचना पुलिस को दे दिया। जिस पर एसआई यशवंत सिंह मय दल पर मौके पर पहुंच गए। अपने स्तर से जांच पड़ताल के बाद परिजनों द्वारा कोई आरोप-प्रत्यारोप न लगाने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो शादियां हुई थी लेकिन दोनों पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। तब से ही वह अवसाद ग्रस्त रहता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें