फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। सोमवार की देर शाम अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के पास सिक्स लेन के सर्विस रोङ पर बाइक सवार युवक को जेसीबी ने टक्कर मार दी।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अहरौला सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी राम आशीष विश्वकर्मा (28) पुत्र नंदलाल मंझारी बाजार में अपनी फर्नीचर की दुकान चलाता है। किसी कार्य से वह फूलपुर बाजार गया हुआ था और वापस शाम को वापस घर लौट रहा था। पश्चिमपट्टी सिक्स लेन के सर्विस रोड पर म आशीष विश्वकर्मा को जेसीबी ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने रामअशीष को अहरौला सीएचसी मे भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आशीष पांच भाइयों में सबसे बङा और दो पुत्र का पिता था और परिवार का खर्च फर्नीचर की दुकान से चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें