आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच फरीदुल हक पीजी कॉलेज बनाम मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के बीच शिब्ली पीजी कॉलेज आजमगढ़ के ग्राउंड में खेला गया। जिसमें प्रथम दौर में दोनों का स्कोर बराबर रहा और दूसरे दौर मैं कांटे की टक्कर से मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ने 5-4 से फरीदुल हक पीजी कॉलेज को हरा दिया।
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ने फरीदुल हक पीजी कॉलेज को हराकर विजेता बना सेमीफाइनल में शिब्ली पीजी कॉलेज आजमगढ़ कॉलेज को हराकर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज फाइनल में अपना स्थान बनाया था। टीडीपीजी कॉलेज को हराकर फरीदुल हक ने फाइनल में अपना स्थान बनाया था। रविवार को दोनों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें भारी अंतर से मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने खुशी जाहिर की और खिलाडिय़ों की हौसला अफजाइ की। इस मौके पर खेल कोच किरमानी प्रतियोगिता में मौजूद रहे।