बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज में बुधवार की देर शाम मोटर के स्टार्टर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हुसैनगंज निवासी सुनील कुमार गुप्ता (36) बुधवार की शाम घर पर लगे पानी के मोटर का स्टार्टर आन करने गया। स्टार्टर में करंट उतर रहा था और सुनील करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले कर जाए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन पुत्रों का पिता था और भंवरनाथ में प्लास्टिक के सामानों की दुकान करता था।