रानी की सराय थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर डगरा के पास सोमवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरिकिशुनपुर गांव के लोग सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ टहलने व शौच के लिए गए तो रेलवे लाइन पर शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पास में गिरे मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान 27 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र प्रेमलाल के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार युवक की ट्रेन से गिर कर मौत हुई है। आधार कार्ड के अनुसार परिजनों को सूचना भेज दी गई है।