मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित रेलवे के डिस्टेंस सिग्नल के पास शनिवार की रात पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कस्बा निवासी गणेश पांडेय (26) पुत्र स्व. हीरा पांडेय शनिवार की रात लगभग नौ बजे रेलवे स्टेशन पर डिस्टेंस सिग्नल के पास रेलवे लाइन पार करने के लिए खड़ा था। इसी दौरान बलिया शाहगंज पैसेंजर ट्रेन पटरी से गुजर रही थी। उसकी चपेट में आकर गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व एक बहन बताये गए है। वह उदपुर स्थित कोल्डस्टोरेज में काम करता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।