फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर-खलीसा मार्ग पर अमुआरी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को अनियंत्रित स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बनकटिया गांव निवासी रमाशंकर पाल (32) करीब 10 दिन पहले बाहर से काम कर घर लौटा था। बुधवार को वह बाइक से फरीदपुर स्थित मौसी के घर जा रहा था। करीब 11.30 बजे अमुआरी पेट्रोल पंप के पास उसने बाइक खड़ी की और सड़क किनारे जाने लगा।
इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे टेंपो से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई राहुल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रमाशंकर की शादी इसी वर्ष मई में पूनम से हुई थी। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें