फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दो मौत से सनसनी: हैंडपंप में उतरे करंट से युवक की मौत, नहर किनारे अज्ञात महिला का मिला शव

Wed, 17 Jun 2026 12:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में हैंडपंप में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। उधर, मोलनापुर के पास नहर किनारे अज्ञात महिला का शव मिला। दोनों घटनाओं से मौके पर मातम पसर गया। 
 
विज्ञापन
बिजली के करंट की चपेट में आने से एकादशी मौर्य की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जजीद किता प्रथम (उल्टहवा) गांव में मंगलवार की शाम हैंडपंप में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


ये है मामला
महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जजीद किता प्रथम उल्टहवा गांव निवासी एकादशी मौर्य अपने नए मकान में लगे हैंडपंप पर टुल्लू पंप लगाकर पानी चलाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हैंडपंप में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र और एक पुत्री का पिता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में महाराजगंज थानाध्यक्ष अनुराग कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन संपर्क नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोलनापुर के पास नहर किनारे अज्ञात महिला का मिला शव
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास बुधवार सुबह नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये है मामला
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली थी कि महाराजगंज-बिलरियागंज बॉर्डर स्थित नहर किनारे पगडंडी पर एक महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि शव को पहचान के लिए फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसका रंग सांवला, कद मध्यम हैं। 

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है तथा लापता महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पहचान सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें