फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका एक मत है महत्वपूर्ण, करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को जागरूकता रथ पहुंचा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान करने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त और सफलता की कसौटी है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे उसके प्रति सजग रहे। कुछ लोग सोचते हैं कि मेरे एक मत न डालने से क्या बनने-बिगड़ने वाला है लेकिन ऐसी बात नहीं है। कई बार हार-जीत का निर्णय केवल एक वोट पर निर्भर करता है। हमारे एक वोट के न डालने से अच्छा उम्मीदवार हार जाता है। ऐसे में मतदान अवश्य करें। इस बार चुनाव आयोग दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा दे रहा है। मतदान देने जाते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। उचित दूरी बनाकर कतार में खड़े रहें और अपनी बारी आने पर अपना मत का प्रयोग करें।
जनचेतना रथ नरौली, हायडिल, शारदा चौक, रैदोपुर, मडया, सिविल लाइंस, चौक, हर्रा की चुंगी, बिलरियागंज, छतवारा, चंडेश्वर, रोडवेज, खत्री टोला, कुर्मी टोला, एलवल, पांडेयबाजार, कालीनगंज, कोल बाजबहादुर, रेलवे स्टेशन, भवरनाथ, ठंडी सड़क, कृष्णा नगर, हाफिजपुर, बलरामपुर, मुकेरीगंज आदि स्थानों का पहुंचा। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये से लोगों से मतदान करने की अपील की गई। लोगों बैनर, स्टीकर और पंफलेट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही कलाकार हरिओम भोजपुरी लोकगीत एवं बिरहा पार्टी आजमगढ़ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें