फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टेंपो-बाइक की टक्कर में युवती की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के बरदह-सिसवारा मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे टेंपो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में भूलनडीह गांव निवासी साधना (18) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

साधना अपने पिता अच्छेलाल राम और परिवार के साथ टेंपो से जौनपुर दवा कराने जा रही थी। टेंपो को भूलनडीह गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष राम चला रहे थे। कुंभ आइलिया चौराहे के पास जौनपुर की ओर जा रही एक बाइक से टेंपो की टक्कर हो गई।
बाइक सुंदरपुर कैथौली गांव निवासी राघवेंद्र सिंह(25) चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेंपो चालक संतोष राम, रेखा देवी(45) और साधना घायल हो गए। बाइक सवार राघवेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बाइक सवार राघवेंद्र सिंह को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह भेजा। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
टेंपो सवार घायलों को परिजन राजागंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने साधना को मृत घोषित कर दिया। साधना अपने माता-पिता की तीन बेटियों में सबसे बड़ी थी।
घटना की सूचना देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को नहीं दी गई थी। परिजन युवती के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हल्का दरोगा को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें