फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सऊदी अरब में नौकरी करने वाले युवक ने महाकुंभ में 11 श्रद्धालुओं की मौत की अफवाह फैलाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रयागराज महाकुंभ में ठंड से 11 श्रद्धालुओं की मौत की अफवाह फैलाने के आरोप में बुधवार को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। राकेश दुबई में रहता है। उस पर सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाने का आरोप है। अब फूलपुर थाने की पुलिस राकेश का वीजा और पासपोर्ट रद्द करवाने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन



प्रयागराज महाकुंभ से संबंधित पोस्ट मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश यादव आजमगढि़या की पोस्ट में लिखा था कि ठंड लगने से महाकुंभ में 11 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आईसीयू कैंप मरीजों से खचाखच भरे हैं। इसपर आजमगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच की। इससे पता चला कि सऊदी अरब में नौकरी करने वाले राकेश यादव ने फर्जी पोस्ट डाली है। महाकुंभ में किसी की मौत नहीं हुई। इससे जुड़ा वीडियो भी फर्जी पाया गया।



एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह सऊदी अरब में है। उसका वीजा और पासपोर्ट निरस्त कराया जाएगा। जल्द ही विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। सऊदी अरब से वापस आते ही आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला संवेदनशील है। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े मामले में फर्जीवाड़ा गलत है। मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें