फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनुपस्थित मिले अधिकारी, कर्मचारी तो मंडलायुक्त ने रोका एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज़मगढ़। मंडलायुक्त विवेक ने बुधवार को विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य गेट को बंद कराकर हर कार्यालय का जायजा लिया। काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण की मांग की। वहीं गलत जवाब देने पर बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय के प्रधान सहायक को प्रतिकूृल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को पक्ष रखने को कहा। सीडीओ के साथ दोपहर में कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। इसके क्रम में निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहे अधिकांश अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंडलायुक्त के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने उन अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी पक्ष प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित नहीं हुए, जिसमें डूडा कार्यालय के सीएमएम गोपाल राम, सीओ अमरीश यादव और सीएलटीएल अंकित कुमार पटेल, डीआरडीए कार्यालय के लेखाकार शिवमोहन सिंह, वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार राय एवं कनिष्ठ सहायक अखिलेश कुमार गोस्वामी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के वरिष्ठ सहायक रमेश चंद, कनिष्ठ सहायक आशीष रंजन और पूजा राव शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त सहकारिता विभाग के ग्रा.से.(कृषि) विनय यादव, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी सुल्तान सिंह व उनके कार्यालय के कनिष्ठ सहायक रणधीर सिंह, ग्राम्य विकास विभाग (स्वतः रोजगार) के डीईओ विजय प्रकाश, लघु सिंचाई विभाग वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार श्रीवास्तव व अशोक कुमार राय तथा पंचायतीराज विभाग के डीसी (आईईसी) प्रीति सिंह व लेखाकार मनोज कुमार यादव भी अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निरीक्षण तिथि का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कतिपय कार्यालयों में अनुपस्थित मिले वाहन चालक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भी उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय के निरीक्षण में प्रधान सहायक उपेंद्र राय की ओर से कर्मचारियों के संबद्धीकरण के संबंध में बार-बार गलत जानकारी दिए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, संयुक्त विकास आयुक्त धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें