फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भांजी की शादी में शामिल होने आए युवक का पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
करन की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बरदह (आजमगढ़)। महुजा गांव में भांजी की शादी में शामिल होने आए जौनपुर के प्रेमराजपुर गांव निवासी करन गौतम (22) का शव महुजा स्थित पुरानी चीनी मिल के सामने मार्टीनगंज-ठेकमा मार्ग पर शीशम के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि द्वार पूजा के दौरान काम करने के दौरान करन का भाई से विवाद हो गया था। विवाद के बाद करन वहां से निकल गया था।
सोमवार की रात में सरायमीर के रंगडीह पारा गांव से बारात आई थी। परिवार के लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान भाई से करन की कहासुनी हो गई।
इसके बाद करन द्वार पूजा के बाद अचानक कहीं चला गया। मंगलवार की सुबह शीशम के पेड़ की डाल से उसका शव गमछे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर डायल-112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई विक्रम गौतम ने बताया कि करन पिछले कई दिनों से अपनी बहन चिंता देवी के घर रहकर शादी की तैयारियों में सहयोग कर रहा था। रात में उसके अचानक गायब होने और सुबह शव मिलने से परिवार स्तब्ध है। परिवार का आरोप है कि शव जमीन से सटा था। आशंका है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। करन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था।
प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें