फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रेम विवाह के बाद ससुराल में रह रहे युवक की मौत, साढ़ू समेत 3 पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के दुरावल गांव स्थित ससुराल में रह रहे सुनील यादव (30) की सोमवार की रात मौत हो गई। आरोप है कि साढ़ू, साढ़ू की पत्नी और सास ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गौरवा गांव निवासी सुनील यादव ने आठ साल पहले राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शीशम से प्रेम विवाह रचाया था। पत्नी के बड़ी बहन की शादी उसी के गांव के रहने वाले उपेंद्र पासवान से हुई थी। वह शादी के बाद वह पत्नी के साथ ससुराल में ही रहा था। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे भी पैदा हुए। ढाई माह पहले तीसरी बार प्रसव के दौरान शीशम की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद उसके साढ़ू उपेंद्र, उपेंद्र की पत्नी सुधा और सास मानमती उसे जाने के लिए कहने लगे। बताया जा रहा है मानमती के नाम से सीएम आवास आया था।
मृतक के पिता बलिराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शीशम की मौत के बाद से ही उपेंद्र उसे ससुराल से हटाने में लगा हुआ था। कालोनी के बहाने भी वह उसे लगातार प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व उपेंद्र, अपनी पत्नी और सास को भड़काकर उसके साथ मारपीट की थी। फोन से बेटे ने उन्हें इसकी जानकारी भी दी थी।
वह कुछ कर पाते इस बीच गत 27 जनवरी को फोन आया कि सुनील की तबीयत ठीक नहीं है। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि वह ठीक से बोल नहीं पा रहा है। इलाज के लिए उसे वाराणसी ले जाया गया था, जहां से उसे सोमवार की रात घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें