फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बवाल: DJ पर गाने की फरमाइश को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; एक बराती की मौत

Sat, 04 May 2024 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाने की फरमाइश को लेकर बवाल हो गया। डीजे संचालकों व बरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
तहबरपुर पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात डीजे संचालकों व बरातियों में पसंदीदा गाना बजाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई तो कई अन्य घायल हो गए। बरात रानी की सराय के सोनवारा से तहबरपुर के भुईधरपुर दलित बस्ती में गई थी। पुलिस एक को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
रानी की सराय के सोनवारा से एक बरात शुक्रवार को तहबरपुर के भुईधरपुर दलित बस्ती में गई थी। पसंदीदा गाना बजाने को ले कर कुछ बरातियों का डीजे वाले से विवाद हो गया। बराती व घराती पक्ष के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इसके बाद डीजे संचालक अपना डीजे लदा वाहन लेकर मौके से भाग निकला ताकि विवाद और न बढ़ने पाए। 

डीजे वाला तहबरपुर बाजार में पहुंच कर अपना गाड़ी रोक दिया। इसी बीच दो से तीन बाइक सवार छह बराती भी लाठी डंडे के साथ पीछा करते हुए पहुंच गए और डीजे वालों पर हमला बोल दिया। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें बराती प्रदीप (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिवस (21) व प्रमोद (20) घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस के साथ ही एएसपी ग्रामीण व सीओ मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। मृतक प्रदीप एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें