फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा: अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 30 Jan 2024 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

हादसा गंभीरपुर पुलिस चौकी के पास हुआ। घटना उस समय हुई जब युवक किसी काम से बाहर गया था और देर रात वापस लौट रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घटना के बादग रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


यह है मामला
गंभीरपुर थाना के सिंघड़ा गांव निवासी विकास कुमार (21) सोमवार को बाइक से किसी काम के लिए जिला मुख्यालय आया था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह गंभीरपुर पुलिस चौकी के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 108 एंबुलेंस से उसे पीएचसी मोहम्मदपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें