फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छात्राओं के केंद्र पर महिला कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षाओं में परिषद के पारिश्रमिक कार्यों से वंचित या डिबार किए गए शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाएगी। जिन शिक्षकों के खिलाफ बोर्ड में कोई भी प्रकरण विचाराधीन है, उन्हें भी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी से वंचित रखा जाएगा। जहां बालिकाओं का केंद्र बना है, उन केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर उन विद्यालयों के शिक्षकों को तैनात न किया जाए, जिन विद्यालयों के छात्र उस केंद्र पर परीक्षा दे रहे हों। वहीं, हाईस्कूल में प्रयुक्त होने वाली ओएमआर शीट के प्रयोग के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक निर्देश पुस्तिका में उल्लेखित निर्देशों के अनुसार कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।
कक्ष निरीक्षक का दायित्त्व होगा कि वह परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को भी इन निर्देशों से अवगत करा दें, जिससे ओएमआर शीट भरने में परीक्षार्थियों से कोई त्रुटि न हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षाओं में जिन व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उन्हें सौंपा गया दायित्व एवं कार्य करना अनिवार्य होगा। अगर उनकी तरफ से कोई आनाकानी की जाती है या जान बूझकर अनुपस्थित होता है तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी कक्ष निरीक्षक केंद्र व्यवस्थापक के अधीन रहकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें