फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवक ने शीशे से काटा अपना हाथ और गला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी एक युवक ने किसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम शीशे से अपना बाया हाथ और गला काट लिया, जिससे उसके हाथ व गला से खून बहने लगा। पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी जसवंत कुमार (25) शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर पर अकेला था। तभी घर के अंदर शीशे से अपना बाया हाथ और गला काट लिया। पड़ोस में खेल रहे किशोर की नजर उसपर पड़ी तो वह भागकर खेत में काम कर रहे जसवंत कुमार के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भागकर घर पहुंचे। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। जसवंत के पिता ने बताया कि पुत्र की मानसिक हालत ठीक नहीं है। जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें