फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में युवक ने किया सुसाइड: दुकान में फंदे से लटककर दी जान, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

Tue, 06 Feb 2024 03:56 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

युवक पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध चल रहा था। उसने पंचर बनाने व वेल्डिंग का दुकान खोला था। जहां पिता के साथ काम करता था। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने दुकान पर उसे नहीं देखा तो शटर उठाया। अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी एक युवक का शव उसके दुकान में कुंडी से लटकता मिला। मृतक पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध था। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
छितौनी गांव निवासी अनुज कुमार विश्वकर्मा (25) स्थानीय बाजार में पंचर बनाने व वेल्डिंग का दुकान खोला था। पिता के साथ वह इसी दुकान पर काम करता था। सोमवार की रात पिता घर जाने लगे तो अनुज ने कहा कि आप जाइए मैं दुकान पर ही रहुंगा। अनुज प्रतिदिन सुबह में छह बजे दुकान खोल कर साफ-सफाई में जुट जाता था। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे साफ-सफाई करते नहीं देखा तो दुकान का शटर उठा दिया। शटर उठते ही अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। अनुज कुंडी से मफलर के सहारे लटक रहा था। 

लोगों ने घटना की सूचना आनन-फानन उसके पिता को दी गई। जिसके बाद भागकर वह दुकान पर पहुंचे। वहीं जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मई 2023 में उसका विवाह अंबेडकरनगर जिले के परसनपुर निवासिनी अंजली से हुआ था। बीते चार फरवरी को पत्नी मायके चली गई। जिससे वह परेशान था। वह दो भाईयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें