फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: शादी के 48 दिन बाद युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 20 Apr 2024 08:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक युवक ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी इब्राहिमपुर गांव निवासी युवक ने शनिवार को घर में ही फंदे से लटककर खदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे इस हाल में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन फंदे से उतार कर उसे सीएचसी फुलपुर इलाज के लिए ले गए। जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
इब्राहिमपुर गहजी गांव निवासी प्रदीप गुप्ता (28) गहजी बाजार में जलपान गृह चलाता है। रोज की भांति शनिवार की सुबह भी वह घर से दुकान जाने के समय पर निकला लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। समय पर दुकान न खुलने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान घर में ही वह साड़ी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। 

परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन परिजन उसे फंदे से नीचे उतारे और इलाज के लिए लेकर सीएचसी फूलपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बीते दो मार्च को शादी हुई थी और 22 अप्रैल को दोंगा भी आने वाला था। मृतक दो भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें