फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग साधना, प्राणायाम से पहली किरण का स्वागत

Wed, 21 Jun 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
योग साधना, प्राणायाम से पहली किरण का स्वागत
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से नगर के कुंवर सिंह उद्यान में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग प्रशिक्षक देव विजय यादव ने इस दौरान लगभग छह सौ लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल चुकी है। योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखता है बल्कि युवाओं को रोजगार का साधन भी उपलब्ध कराता है। इस मौके पर विभाग द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके विजेता 20 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, मनोज सिंह उपस्थित थे।

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में जिला इकाई भारत स्वाभिमान (न्यास), पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति और युवाभारत ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन परिसर में योग शिविर का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक उदयशंकर जायसवाल रहे। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विद्या के रूप में है।
विज्ञापन


आसन, व्यायाम से शरीर का हार्डवेयर ठीक होता है और प्राणायाम से शरीर का साफ्टवेयर ठीक हो जाता है। इस मौके पर इंजीनियर रामनयन शर्मा, अरुण, लालचंद, रणविजय, जयप्रकाश, लौटू, देवाशीश, हरिहर, सुभाष, रामविनय, ताड़क, कामता प्रसाद आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा अधिकृत संजीवनी वेलफेयर सोसायटी, आशीर्वाद स्पेशल एजुकेशनल स्कूल दिल्ली द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया।

शुभारंभ मंडलायुक्त नीलम अहलावत्र, जेडी रामचेत, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बीपी सिंह, सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी, कृृष्ण मोहन त्रिपाठी आदि ने किया। शिविर में योगिक जागिंग, सूक्ष्म व्यायाम आदि कराया गया। पूर्वांचल विकास आंदोलन, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान, वृद्घाश्रम, भारत विकास परिषद, होमियोपैथिक संगठन, विभिन्न शिक्षक संगठनों सहित खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। मंडलायुक्त ने सबको शुभकामना दी। मौके पर अशोक अग्रवाल, डॉ. भक्तवत्सल, नरेंद्र, वेदपाल सिंह, चंद्रमौलि पांडेय, पूनम सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें